Viragodaya Tirth Dharmdham Digamber Jain Atishaya Kshetra, Patharia, District - Damoh (Madhya Pradesh)

Digamber Jain Atishaya Kshetra in Patharia, Damoh

जिले के पथरिया-दमोह सड़क मार्ग पर श्री विरागोदय तीर्थ धर्मधाम का निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का यह पहला और अनूठा तीर्थ बनेगा जिसमें 51 फीट ऊंची वेदी पर 30 फीट की तीर्थंकर धर्मनाथ, कुंथुनाथ और अरहनाथ भगवान की प्रतिमाएं विराजमान की गईं हैं। इतनी ही ऊंचाई का कमलाकार मंदिर बनाया जा रहा है।

इस तरह जमीन से मूर्तियों तक की ऊंचाई 81 फीट है। मंदिर बनने के बाद यह ऊपर से कमल के फूल जैसा नजर आएगा। जिसमें पद्मासन मुद्रा में त्रिकाल चौबीसी विराजमान होगी। इसके अलावा कमल की पत्तियों में तीर्थंकर भगवान की मूर्तियां विराजमान की जाएंगी। त्रिकाल चौबीसी की विशेषता यह है कि इसमें विराजमान होने वाली प्रत्येक तीर्थंकर की प्रतिमा अपने मूल रंग में रहेगी। इस प्रकार सभी 24 प्रतिमाओं का रंग अलग-अलग होगा। कुछ प्रतिमाओं का निर्माण हो चुका है। तीर्थधाम का निर्माण राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज के आशीर्वाद से अखिल भारतीय जैन समाज द्वारा कराया जा रहा है। विरागसागर महाराज की जन्मस्थली पथरिया है।

भोजनशाला में एक हजार लोग एकसाथ भोजन कर सकेंगे, दो धर्मशालाएं भी बनेंगी : समिति के उपाध्यक्ष कपिल सिंघई ने बताया 30 फीट की प्रतिमाएं एक ही पत्थर को तराशकर बनाई गईं हैं। निर्माण में 3 साल लगे। मंदिर के पीछे एक भोजनशाला बन चुकी है, जिसमें एक साथ 1 हजार से अधिक लोग भोजन कर सकते हैं। दो धर्मशालाओं का निर्माण भी हो चुका है। एक पुस्तकालय बनाया गया है, जहां 5 हजार से अधिक जैन ग्रंथ रखे हैं। 

Contact: 8770644750

Location

Address: Viragodaya Tirth Dharmdham Digamber Jain Atishaya Kshetra, Patharia, District - Damoh (Madhya Pradesh)

Village/Town : Patharia, District : Damoh, State : MADHYA PRADESH, Country : India, Pincode : 470666

Temple Timing

Morning: 5:30 AM - 11:30 AM, Evening: 5:30 PM - 8:30 PM,

How To reach?

Patharia is a town and Tehsil in Damoh District of Madhya Pradesh. It is well connected with roads..
Train – Patharia Railway Station
Air: Jabalpur Airport